झारखण्ड के वो🌳खूबसूoooरत…🌾जगहें जिन्हें आपको जाना चाहिए।

झारखण्ड के वो🌳खूबसूoooरत…🌾जगहें जिन्हें आपको जाना चाहिए।

झारखंड का परिचय

झारखंड, इसके नाम में ही इसका मतलब है “झाड़ का खण्ड” ओर इसे “वनांचल” या फिर “जंगलों का देश” के नाम से भी जाना जाता है। झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक स्थलों, और समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ पहाड़, झरने, जंगल, और ऐतिहासिक स्थल पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं।

झारखंड में अधिकतर आदिवासी समाज के लोग रहते है। आदिवासी लोग पेड़ों, पहाड़ों, जमीन से काफी गहरा लगाव रखते है और इन्हें पूजते भी है, इसीलिए तो झारखंड में इतने जंगल मौजूद है। झारखंड में 24 जिले है ओर अलग-अलग जिलों में ऐसे-ऐसे जगह है जहा आपको एक बार तो जाना चाहिए।

आइए देखते है झारखंड में हमें कहाँ-कहाँ अवश्य ही जाना चाहिए

झारखंड के शीर्ष 10 पर्यटन स्थल

1. रांची – झरनों का शहर

रांची, झारखंड की राजधानी, ये शहर प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाती है। इसे “झरनों का शहर” कहा जाता है क्योंकि यहाँ झरनों की लाइन है जो कि काफी खूबसूरत और आंखों को शीतलता प्रदान करती हैं।

⭐ प्रमुख आकर्षण:

  • दशम जलप्रपात: यह जल प्राप्त कांची नदी पर स्थित है जो कि 144 फीट की ऊँचाई से गिरता है। यह जलप्राप्त तैमारा गाँव के पास स्थित है। यह प्राकृतिक सौंदर्य का अनुपम उदाहरण है।
  • हुंडरू जलप्रपात: 320 फीट की ऊँचाई के साथ यह झारखंड का सबसे ऊँचा झरना है। यह रांची से लगभग 42 किमी दूर है और पिकनिक के लिए आदर्श है। यह स्वर्णरेखा नदी पर स्थित है।
  • जोन्हा जलप्रपात: गौतमधारा के नाम से भी जाना जाता है, यह जलप्राप्त राढू नदी पर बना है। यह काफी शांत और सुंदर झरना है जो कि रांची से लगभग 41 किमी दूर है।
  • रांची हिल और रांची झील: इसे टैगोर हिल के नाम से भी जाना जाता है, यह शहर के बीच में स्थित है। यह झील और पहाड़ी पर्यटकों को शहर का मनोरम दृश्य दिखाता है।
  • रॉक गार्डन: कांके डैम के पास यह मानव निर्मित उद्यान अपनी अनोखी मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है। यह रांची के गोंडा पहाड़ पर स्थित है।
  • पहाड़ी मंदिर: रांची में एक पहाड़ की चोटी पर स्थित यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और यहाँ से शहर का काफी शानदार सा दृश्य देखने को मिलता है।

👉 यात्रा का सबसे अच्छा समय:

सितंबर से मार्च, जब मौसम सुहावना होता है।

👉 कैसे पहुँचें:

रांची का बिरसा मुंडा हवाई अड्डा और रांची रेलवे स्टेशन अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। शहर में ऑटो, टैक्सी, और बसें उपलब्ध हैं।

2. जमशेदपुर – स्टील सिटी

जमशेदपुर, जिसे भारत की “स्टील सिटी” कहा जाता है, टाटा स्टील का गढ़ है। यह एक सुनियोजित शहर है जो अपनी हरियाली और औद्योगिक महत्व के लिए जाना जाता है।

⭐ प्रमुख आकर्षण:

  • जुबली पार्क: यह पार्क टाटा स्टील द्वारा निर्मित किया गया है। यह मैसूर के वृंदावन गार्डन के तर्ज पर बनाया गया है और देश के सबसे बड़े शहरी पार्कों में से एक है।
  • डालमा वन्यजीव अभयारण्य: डालमा पहाड़ियों में स्थित यह अभयारण्य हाथियों, तेंदुओं और अन्य वन्यजीवों का घर है।
  • दिमना झील: पिकनिक और बोटिंग के लिए आदर्श, यह झील शहर के पास एक शांत स्थान है।
  • टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क: यहाँ विभिन्न प्रजातियों के जानवर और पक्षी देख सकते हैं।
  • भुवनेश्वरी मंदिर: यह मंदिर धार्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य का संगम है।

👉 यात्रा का सबसे अच्छा समय:

नवंबर से फरवरी, जब मौसम ठंडा और सुखद होता है।

👉 कैसे पहुँचें:

जमशेदपुर रेलवे स्टेशन और रांची हवाई अड्डा (130 किमी) से अच्छी तरह जुड़ा है।

3. देवघर – बाबा नगरी

देवघर, जिसे “बैद्यनाथ धाम” के नाम से भी जाना जाता है, हिंदुओं का एक सुप्रसिद्ध एवं प्रमुख तीर्थ स्थल है। यहाँ 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, बैद्यनाथ मंदिर, स्थित है।

⭐ प्रमुख आकर्षण:

  • बैद्यनाथ मंदिर: भगवान शिव के इस मंदिर में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आते है।
  • नौलखा मंदिर: यह मंदिर सिर्फ 9 लाख रुपए में बना है और भगवान राधा-कृष्ण को समर्पित है।
  • तपकेश्वर मंदिर: यह प्राचीन गुफा मंदिर काफी शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करता है। (तपोवन)
  • त्रिकूट पहाड़ी: ट्रैकिंग और धार्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध।

👉 यात्रा का सबसे अच्छा समय:

अक्टूबर से मार्च, विशेष रूप से सावन माह में।

👉 कैसे पहुँचें:

देवघर रेलवे स्टेशन, जसीडीह रेलवे स्टेशन और देवघर हवाई अड्डा से जुड़ा है।

4. हजारीबाग – हजार बागों का शहर

हजारीबाग, अपने नाम के अनुकूल, हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य से भरा है। यह एक स्वास्थ्य प्रयटन स्थल के रूप में भी जाना जाता है।

⭐ प्रमुख आकर्षण:

  • हजारीबाग नेशनल पार्क: बाघ, तेंदुआ, और सांभर जैसे वन्यजीवों का घर।
  • कैनरी हिल: शहर का मनमोहक दृश्य दिखाता है।
  • राजरप्पा मंदिर: मां काली का प्रसिद्ध मंदिर।

👉 यात्रा का सबसे अच्छा समय:

अक्टूबर से मार्च।

👉 कैसे पहुँचें:

निकटतम रेलवे स्टेशन कोडरमा (60 किमी) और हवाई अड्डा रांची (91 किमी) में है।

5. नेतरहाट – छोटानागपुर की रानी

नेतरहाट, लातेहार जिला में स्थित, एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसे “छोटानागपुर की रानी” भी कहा जाता है।

⭐ प्रमुख आकर्षण:

  • मैगनोलिया सनसेट पॉइंट: सूर्यास्त के शानदार दृश्य के लिए प्रसिद्ध।
  • घाघरी जलप्रपात: पिकनिक के लिए आदर्श।

👉 यात्रा का सबसे अच्छा समय:

अक्टूबर से फरवरी।

👉 कैसे पहुँचें:

निकटतम रेलवे स्टेशन रांची (150 किमी) और हवाई अड्डा रांची में है।

6. धनबाद – कोयला नगरी

धनबाद, जिसे “भारत की कोयला राजधानी” कहा जाता है, औद्योगिक शहर होने के साथ-साथ पर्यटन स्थल भी है।

⭐ प्रमुख आकर्षण:

  • मैथन डैम: प्राकृतिक सौंदर्य और कल्याणेश्वरी मंदिर के लिए प्रसिद्ध।
  • तोपचांची झील: शांत झील पिकनिक और बोटिंग के लिए आदर्श।

👉 यात्रा का सबसे अच्छा समय:

अक्टूबर से मार्च।

👉 कैसे पहुँचें:

धनबाद रेलवे स्टेशन और रांची हवाई अड्डा (140 किमी) से जुड़ा है।

7. बोकारो – स्टील सिटी

बोकारो, अपने स्टील उद्योग के लिए प्रसिद्ध, हरियाली और शांत वातावरण के कारण पर्यटकों को आकर्षित करता है।

⭐ प्रमुख आकर्षण:

  • जवाहरलाल नेहरू बायोलॉजिकल पार्क: विभिन्न प्रजातियों के जानवर और पक्षी।
  • गर्गा डैम: बोटिंग और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है।

👉 यात्रा का सबसे अच्छा समय:

अक्टूबर से मार्च।

👉 कैसे पहुँचें:

निकटतम रेलवे स्टेशन बोकारो और हवाई अड्डा रांची (120 किमी) में है।

8. शिखरजी (पारसनाथ पहाड़)

शिखरजी, जैन धर्म के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। यह झारखंड की सबसे ऊँची चोटी (1350 मीटर) है।

⭐ प्रमुख आकर्षण:

  • जैन मंदिर: 20 जैन तीर्थंकरों ने यहाँ मोक्ष प्राप्त किया था।
  • ट्रैकिंग: पहाड़ी की चढ़ाई धार्मिक और साहसिक अनुभव प्रदान करती है।

👉 यात्रा का सबसे अच्छा समय:

अक्टूबर से मार्च।

👉 कैसे पहुँचें:

निकटतम रेलवे स्टेशन पारसनाथ (25 किमी) और हवाई अड्डा रांची (250 किमी) में है।

9. घाटशिला

घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थित, अपनी शांत नदियों, झरनों, और ऐतिहासिक मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।

⭐ प्रमुख आकर्षण:

  • रंकिनी मंदिर: माँ काली को समर्पित यह मंदिर धार्मिक महत्व रखता है।
  • बुरुडी झील: पिकनिक और बोटिंग के लिए आदर्श।

👉 यात्रा का सबसे अच्छा समय:

अक्टूबर से मार्च।

👉 कैसे पहुँचें:

निकटतम रेलवे स्टेशन घाटशिला और हवाई अड्डा रांची (200 किमी) में है।

10. बेतला नेशनल पार्क

बेतला नेशनल पार्क, पलामू जिले में स्थित, वन्यजीव प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। यह झारखंड का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है।

⭐ प्रमुख आकर्षण:

  • वन्यजीव सफारी: बाघ, हाथी, भारतीय गौर देखे जा सकते हैं।
  • पलामू किला: 16वीं सदी का ऐतिहासिक किला।

👉 यात्रा का सबसे अच्छा समय:

नवंबर से मार्च।

👉 कैसे पहुँचें:

निकटतम रेलवे स्टेशन डाल्टनगंज (25 किमी) और हवाई अड्डा रांची (180 किमी) में है।

निष्कर्ष

अंत में, में आपको यही कहना चाहूंगा कि लाइफ में एक बार प्रकृति की गोद पर बसा झारखंड की पवन धरती पर आपको जरूर आना चाहिए। झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक स्थल, और सांस्कृतिक विविधता इसे एक अविस्मरणीय पर्यटन स्थल बनाते हैं।

अपनी यात्रा की योजना बनाएँ और इस खूबसूरत राज्य की सैर करें!


~: धन्यवाद :~

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *